गृह प्रवेश के रंग मे पड़ा भंग, नए गैस सिलेंडर व चूल्हे से लगी भीषण आग

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर – आदित्यपुर 2 के ट्रांसपोर्ट कॉलोनी में नए गैस सिलेंडर व चूल्हे से शुक्रवार को भीषण आग लगी. जिससे वहां चल रहे गृह प्रवेश के कार्य में बाधा पड़ी है. गृहस्वामी भुवनेश्वर यादव के अनुसार वे कल गुरुवार केसरी गैस एजेंसी आदित्यपुर के यहां से गैस सिलेंडर और नया गैस चूल्हा खरीद कर लाए थे. उन्हें एजेंसी के स्टाफ ने बोलने के बावजूद चूल्हा और सिलेंडर जांच कर नहीं दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शुक्रवार को उनके घर में गृह प्रवेश का आयोजन था, जैसे ही गैस सिलेंडर और चूल्हा ऑन किए आग पकड़ लिया. इस अगलगी की घटना से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है. उन्होंने इसकी शिकायत एजेंसी के विरुद्ध लिखित रूप से आरआईटी थाना में की है. भुवनेश्वर यादव ने बताया कि इस घटना में पूरी लापरवाही गैस ऐजेंसी वालों की है, उनके लापरवाही से उनका लाखों का नुकसान हुआ है.

Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed