चैत्र नवरात्रि 2024: दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-नवरात्रि के दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है. कहते हैं कि मां ब्रह्मचारिणी विश्व में ऊर्जा का प्रवाह करती है और उनकी पूजा अर्चना करने से आपको सुख शांति मिलती है

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना करने के लिए सबसे पहले आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें. इसके बाद मंदिर के पास आसन बिछाएं और बैठकर मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें, अगर आपके पास माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की तस्वीर हां मूर्ति है तो उन्हें फूल, अक्षत, रोली, चंदन आदि चढ़ाएं और भोग में पंचामृत सबसे पहले अर्पित करें पंचामृत अर्पित करते समय ऊं ऐं नमः का जाप 108 बार जरूर करें, इसके साथ ही मां ब्रह्मचारिणी को पान, सुपारी और लौंग भी अर्पित की जाती है पूजा के उपरांत मां ब्रह्मचारिणी की आरती करें

या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता ,नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:..दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू.देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा..ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः यह माता के मंत्र है जो आप पूजा करते वक्त उच्चारण कर सकते हैं

देवी मां ब्रह्मचारिणी को गुड़हल और कमल का फूल बेहद पसंद है और इसलिए इनकी पूजा के दौरान इन्हीं फूलों को देवी मां के चरणों में अर्पित करें। मां को चीनी और मिश्री काफी पसंद है इसलिए मां को भोग में चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग लगाएं। मां ब्रह्मचारिणी को दूध और दूध से बने व्यंजन अति प्रिय होते हैं इसलिए आप उन्हें दूध से बने व्यंजनों का भोग लगा सकते हैं। इस भोग से देवी ब्रह्मचारिणी प्रसन्न हो जाएंगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed