गम्हरिया में बाइक चोरी कर रहे युवक को लोगो ने किया पुलिस के हवाले

0
Advertisements
Advertisements

गम्हरिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया में बाइक चोरी कर रहे हैं एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान युवक को लोगों ने जमकर धुनाई की। घटना दोपहर की बताई गई है। जानकारी के अनुसार टाटा-कांड्रा मार्ग के गम्हरिया बाजार के समीप सर्विस रोड में सुपर ट्यून इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के सामने खड़ी एक बाइक की चोरी का प्रयास किया गया। उक्त बाइक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का कर्मचारी का था। बताया गया कि दुकान में बैठे शक्ति रजक की नजर जब बाइक चोरी कर रहे युवक पर पड़ी तो वह तेजी से ऊपरी तल्ले से नीचे सर्विस रोड पर आकर बाइक लेकर भाग रहे युवक को पीछे से पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग जुट गए और युवक को बाइक के साथ पकड़ लिया। युवक अपना नाम तंतुबाई बताया है। वह शांति नगर में रहकर बाइक चोरी करता है। उसके पास से बाइक खोलने वाला मास्टर की समेत चाभी का गुच्छा भी बरामद हुआ है। शक्ति रजक ने बताया कि वह डूडरा कमलपुर से यहां काम करने आता है। अन्य दिनों की भांति बाइक लगाकर दुकान में काम कर रहा था। तभी अचानक चोरी कर रहे बाइक पर नजर पड़ी। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बाइक चोर को गिरफ्त में लेकर थाना ले जाकर पूछताछ कर रहे हैं। बताया गया कि गम्हरिया से लगातार बाइक चोरी की घटना से लोग दहशत में हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed