जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में होली मिलन समारोह आयोजित…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में होली के शुभारंभ पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. इसमें अधिवक्ताओं के साथ ही सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने भी शिरकत की. व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित शिव मंदिर में पारंपरिक रूप से भजन कीर्तन के साथ होली मिलन का आनंद लिया गया. इसमें उपस्थित जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी निशांत कुमार, अमन मणि त्रिपाठी, सीजेएम चंद्रभानु कुमार, एवं उनके साथ कई अन्य न्यायिक पदाधिकारी शामिल रहे. वहीं जिला बार संघ की तदर्थ समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार अम्बष्ट, वरीय अधिवक्ता प्रकाश झा, नरेंद्र प्रसाद एवं उनके साथ लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता भी शामिल रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा हत्याकांड का आरोपी, गमछा लपेटकर किया सरेंडर… 14 दिन जेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed