यंग इंडियंस ने विशेष बच्चों के साथ की पतंगबाजी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुरः टेल्को आईएसडब्ल्यूपी कंपनी के पास स्थित ज्ञानोदय नोबल एकेडमी में यंग इंडियंस एक्सेसिबिलिटी की ओर से विशेष बच्चों के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया। इस दौरान यंग इंडियंस के द्वारा बच्चों को पतंग और मांझा दिया गया और पतंगबाजी की गई। यहां सभी 55 बच्चों के साथ साथ स्कूल के टीचर्स तथा वाई आई मेंबर्स ने पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान सभी के बीच फ्रूटी के साथ ही मकर संक्रांति के लिए मुढ़ी के लड्डू , मिठाईयां और अन्य सामानों का भी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में एकेडमी के सभी 55 स्टूडेंट्स और 18 स्टाफ मेंबर भी शामिल हुए।
मौके पर लीना आडेसरा, अंकिता नरेडी, आंचल खरिया, नेहा अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, श्रुति झुनझुनवाला और रशिका संघी आदि मौजूद थीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  MIITJEE के 297 बच्चों ने सफलता का परचम लहराया

Thanks for your Feedback!

You may have missed