नववर्ष का जश्न मनाने निकले आदित्यपुर के छः युवकों की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- एक तरफ लोग नए साल के जश्न की तैयारी में डूबे हुए है। वहीं दूसरी तरफ नए साल की शुरुआत जमशेदपुर के लिए दर्दनाक रहा। जहां सोमवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में सरायकेला के आदित्यपुर बाबा कुटी के छः युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना बिष्टुपुर थाना अंतर्गत साइ मंदिर गोल चक्कर के समीप की है। जहां एक इंडिगो कार पर सवार आठ युवक मरीन ड्राइव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित चालक ने वाहन को पोल में टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी में सवार आठों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के चिथड़े उड़ गए। उनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक की एमजीएम में ईलाज के दौरान मौत हुई। दो युवकों में हर्ष कुमार झा और रवि झा शामिल है, जिन्हें टीएमच और स्टील सिटी रेफर किया गया है. मृतकों में छोटू यादव, सूरज, मोनू सहित अन्य शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सभी युवक पिकनिक जा रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  राष्ट्रवाद के बड़े-बड़े भाषण देने वाले लोग भाजपाई बताएं देश पहले है या विदेशी स्वीकृति? : जेएमएम

Thanks for your Feedback!

You may have missed