नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : औद्योगिक एक्सपोजर प्रशिक्षण के लिए देश के विभिन्न फाइव स्टार होटलों की कार्य प्रणाली से रू-ब-रू होंगे छात्र

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में अध्यनरत बीएससी होटल मैनेजमेंट चौथे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का इंटर्नशिप प्रोग्राम आगामी 1 दिसंबर से आरंभ हो रहा है. यह छात्रों के पाठ्यक्रम का एक हिस्सा है. विश्वविद्यालय की ओर से “औद्योगिक एक्सपोजर प्रशिक्षण” नामक इंटर्नशिप के लिए छात्र-छात्राओं को छह महीने के लिए भेजा जा रहा है. इस दौरान छात्र-छात्राओं को अनेक प्रयोग जानकारियां दी जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग की ओर से अपने छात्रों को विभिन्न फाइव स्टार संपत्ति पर भेज रहा है . इनमें हैदराबाद मैरियट होटल एंड कन्वेंशन सेंटर (हैदराबाद), ताज गंगा एंड ताज नदेसर पैलेस (वाराणसी), गंगा किनारे आनंदकाशी (ऋषिकेश), आईएचसीएल सेलेक्शन्स आदि शामिल हैं. यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि छह महीने की इस इंटर्नशिप के दौरान छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर भी कर दिया जायेगा, फिर फाइनल सेमेस्टर के बाद ये छात्र-छात्राएं अपने उज्जवल भविष्य की ओर कदम बढ़ा लेंगे.

Advertisements
See also  केंद्रीय विद्यालय में NIOS परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 4 छात्र पकड़े गए

Thanks for your Feedback!

You may have missed