ललित नारायण मिश्रा सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के कार्यालय मिथिला भवन, सुभाष नगर छोटा गोविंदपुर में संस्था की वार्षिक आमसभा एवं त्रिवर्षीय नव कार्यकारिणी का हुआ गठन…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- आज दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को ललित नारायण मिश्रा सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के कार्यालय मिथिला भवन, सुभाष नगर छोटा गोविंदपुर में संस्था की वार्षिक आमसभा एवं त्रिवर्षीय नव कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद कुमार लाल ने उपस्थित सभी आजीवन सदस्यों का स्वागत एवं अपने कार्यकाल में आजीवन सदस्यों का सहयोग की प्रशंसा करते हुए महासचिव शंकर पाठक जी को वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा जिसे आमसभा करतल ध्वनि से पारित किया , कोषाध्यक्ष अशोक झा पंकज को वार्षिक आय व्यय प्रस्तुत किया जिसे भी आमसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया । तत् पश्चात अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद कुमार लाल ने वर्तमान कमेटी को भंग करते हुए नए कार्यकारिणी, चुनाव हेतु चुनाव पदाधिकारी के रूप में डॉ अशोक कुमार झा अविचल ,नवकांत झा एवं शिशिर कुमार झा को चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया जिन्होंने कार्यालय की विधि संगत चुनाव प्रक्रिया शुरू किया इसी दरमियान आजीवन सदस्यों के बीच से एक सुझाव आए की कमेटी को दो वर्ष के जगह से 3 वर्ष के लिए किया जाए , जिसे आजीवन सदस्यों द्वारा इसे पारित किया गया और अब नई कमेटी वर्ष 2023 से 2026 के लिए गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष जयचंद झा, उपाध्यक्ष राजीव ठाकुर,सरोज कान्त झा,अरूण कुमार झा, डॉ सुधीर कुमार सिंह महासचिव शंकर कुमार पाठक, उपमहासचिव अशोक कुमार झा पंकज, कोषाध्यक्ष बैजू मिश्र, कार्यालय सचिव निवास कुमार झा, संगठन सचिव अरुण कुमार झा (जे सी बी) ,प्रचार सचिव विक्रम आदित्य सिंह, सहायक सचिव अश्वनी कुमार ठाकुर, सुभाष चंद्र झा, सहायक कोषाध्यक्ष जयप्रकाश झा, आंतरिक अंकेक्षक तरुण कुमार मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य
राघव मिश्रा, विवेकानंद झा,सुशील कुमार खाॅ ‘(कुमुद),’ विजय चंद्र झा,सरोज कुमार झा,विश्वजीत कुमार झा, मनोज कुमार झा, रविंद्र कुमार मिश्रा (चंदन), प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा, संजीव कुमार झा ,राकेश कुमार झा, गोपाल झा, डॉ पी एन झा,रमन कुमार चौधरी, ब्रजकांत झा, अजय कुमार झा,समेत 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन हुआ।

Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed