जमशेदपुर : शहर के कलाकारों ने लौंच किया भोजपुरी म्यूजिक वीडियो ‘ हे गणेश देवा’, गायक हरिदर्शन सिंह ने दी है आवाज

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर हिंदू पीठ के गणेश मन्दिर में शनिवार को शहर के कलाकारों की टीम ने ‘ हे गणेश देवा’ लौंच किया। इस वीडियो को दर्शन फिल्मस के बैनर तले बनाया गया है। इस अवसर पर शहर के दर्जन की संख्या में कलाकार उपस्थित थे। भोजपुरी व सूफियाना के अंदाज में बने इस गीत को गायक सोनारी के रहने वाले हरिदर्शन सिंह ने आवाज दी है। साथ ही उन्होंने इस गीत को लिखा भी है।जबकि इस गाने का संगीत डीके गुप्ता ने दिया है।निर्देशन अमित राज ने किया है। गाने के वीडियो में शहर की नवोदित अभिनेत्री पूनम और आरती ने अभिनय किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसके अलावे रणधीर सिंह, सिन्टू यादव, विवेक सिंह आदि कलाकारों ने काम किया है। वीडियो लौंच के मौके पर गायक हरिदर्शन सिंह ने कहा कि गाने के वीडियो बनाने में सभी कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि एलबम के वीडियो और संगीत मधुर है। उन्होंने कहा कि यह मेरा पहला गणेश भजन है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह गीत लोगों को बहुत पसंद आयेगा। वीडियो लौंच के मौके पर गायक हरिदर्शन सिंह, रणधीर सिंह, मनोज पांडे, डॉ. सुदर्शन,अमित राज, शिन्टू यादव, पूनम, आरती, संजना, गोलू कुमार सिंह, कुंदन प्रताप सिंह, उजज्जवल कुमार, आदि उपस्थित थे।

See also  आदित्यपुर के दो मैदानों में बन गई सब्जी बाजार, मंदिर और पार्किंग, अब दूसरे वार्ड में राजनीति चालू , RIT थाना के बगल में बननेवाले प्रशासनिक भवन को लेकर राजनीति जोरो पर, निजी कोचिंग संचालक को लेकर आमना सामना

Thanks for your Feedback!

You may have missed