टाटा स्टील ने उत्साह के साथ मनाया भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: टाटा स्टील ने आज अपने सभी स्थानों पर उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस गर्व से मनाया, जिसमें “राष्ट्र पहले, हमेशा पहले” की थीम को दोहराया गया था, जो 1947 में ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से भारत की उल्लेखनीय सफलता की कहानी का एक प्रमाण है। इस अवसर ने न केवल भारत की आजादी के 76 साल पूरे होने का जश्न मनाया, बल्कि देश हित और प्रगति के प्रति टाटा स्टील की सस्टेनेबल भावना और अटूट प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।

टाटा स्टील जमशेदपुर में, समारोह की शुरुआत कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाईस प्रेसिडेंट, चाणक्य चौधरी द्वारा टाटा स्टील वर्क्स के मेन गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई।

चाणक्य ने जोर देकर कहा कि हमें ऐसे संगठन का हिस्सा होने पर गर्व है जिसने न केवल भारत के औद्योगिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है बल्कि स्वतंत्रता के बाद देश की विकास गाथा को आगे बढ़ाने में भी अग्रणी रही है। अपनी स्थापना के बाद से ही, टाटा स्टील भारत के आर्थिक विकास को गति देने, बुनियादी संरचना, रोजगार के अवसर, तकनीकी उन्नति और समाज के समग्र उत्थान में योगदान देने में सबसे आगे रही है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में, उन्होंने सर्कुलर इकोनॉमी के निर्माण और संवर्धन की दिशा में किए जा रहे कार्यों, कार्यबल के हर स्तर पर सुरक्षा जागरूकता की आवश्यकता, तकनीकी नवाचार के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता पर ध्यान केंद्रित किया, जिससे देश का विकास होता है।

टाटा स्टील राष्ट्र निर्माण, सामुदायिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार विकास, समावेशिता की संस्कृति को बढ़ावा देने और अपने कर्मचारियों के लिए समान अवसर प्रदान करने की दिशा में काम करती है।

पिछले 76 वर्षों में, टाटा स्टील ने देश के दो-तिहाई फ्लाईओवर और पुलों में योगदान दिया है, जिसमें मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक, असम का बोगीबील ब्रिज (देश का सबसे लंबा रेलमार्ग पुल) और आंध्र प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर कनक दुर्गा जैसे आधुनिक स्थल शामिल हैं। कंपनी ने प्रमुख बुनियादी संरचना परियोजनाओं पर भी देश के साथ साझेदारी की है – देश के 32 से अधिक प्रमुख हवाई अड्डे और सभी मेट्रो रेलवे नेटवर्क में हमारे स्टील का उपयोग किया गया हैं।

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), खेल विभाग, सुरक्षा विभाग समेत टाटा स्टील के अन्य प्रतिष्ठानों में भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

रॉ मटेरियल लोकेशन्स में, इस अवसर को जामाडोबा (झरिया) में जेनरल मैनेजर ऑफिस में मनाया गया। इस अवसर पर झरिया डिवीजन के जेनरल मैनेजर संजय राजोरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वेस्ट बोकारो और नोआमुंडी में भी ध्वजारोहण समारोह आयोजित किये गये।

Thanks for your Feedback!

You may have missed