बागुनहातु में मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर एसएसपी से शिकायत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के डी ब्लॉक बागुनहातु में 9 जुलाई को विशाल बाऊरी के साथ मारपीट कर फेंक दिये जाने के मामले में परिवार के लोगों ने मंगलवार को एसएसपी से मिलने घटना की जानकारी दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. मामले में नाताल सिंह सरदार, जंगल सिंह सरदार, राजा बाऊरी, गुरुचरण सिंह और राजा सिंह को बनाया गया है. सभी आरोपी नीम भट्ठा बागुनहातु के रहनेवाले हैं. सभी घर पर ही रह रहे हैं. लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गेजरा चौक पर मारपीट कर फेंका था

विशाल की मां वैशाखी बाऊरी का कहना है कि मारपीट कर बेटे को बागुनहातु गेजरा चौक पर फेंक दिया गया था. दूसरे दिन जानकारी मिलने पर बेटे को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. यहां पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया. इसके बाद उसे रांची के ब्रम्हानंद अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया था. पुलिस ने शिकायत पर माताल सिंह सरदार और जंगल सिंह सरदार को पकड़ा था, दो दिनों के बाद दोनों को छोड़ दिया गया.

See also  सामुदायिक भवन सील होते ही बवाल, सड़क पर उतरे कांग्रेसी—आंदोलन की चेतावनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed