2023 झारखंड नेक्स्ट टॉप मॉडल के विजेता बने सुमित कुमार,

Sumit Kumar became the winner of 2023 Jharkhand Next Top Model,
Advertisements

Advertisements

Jamshedpur : झारखण्ड के राजधानी में रांची के चिरौदी में आयोजित झारखंड नेक्स्ट टॉप मॉडल 2023 का आयोजन हुआ. इस राज्य स्तरीय आयोजन मे विभिन्न जिलों से लगभग 500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिए कई चरणों से होते हुए आयोजन में फैशन शो से में मिस्टर, मिसेज और मिस झारखंड का चयन किया गया. जूरी मेंबर में फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2022 रिया तिकीं और मिस्टर इंडिया-2019 शामी सिंह राजपूत शामिल थे.
इसमें मिस झारखंड रांची की पम्मी सिंह बनी, वही लौह नगरी जमशेदपुर से तनिशा मिश्रा, निशा पहली और दूसरी उपविजेता रही. मिस्टर नेक्स्ट टॉप मॉडल झारखंड 2023 का विजेता का खिताब जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी सुमित कुमार जायसवाल ने हासिल किया. जबकि जमशेदपुर के ही नितिश कुमार द्वितीय उपविजेता रहे. कार्यक्रम के निदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि झारखंड की छिपी हुई प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें एक मुकाम देना उनका मकसद है. इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर शहर से के हिस्से में कुल चार ट्रॉफी मिले. बता दें कि मिस्टर झारखंड बने सुमित कुमार ने करीम सिटी कॉलेज से ही अपनी पढाई पूरी की है । पिछले 5 वर्षो से वह झारखंड सांस्कृतिक मंच से जुड़े हुए हैं और प्रसिद्ध रंगकर्मी शिवलाल सागर के से अभिनय का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.
Video Player
00:00
00:00