सीतारामडेरा में दो भाइयों ने जमकर मारपीट, पत्थर चलाया

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा कल्याणनगर में दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट की घटना के बाद छोटे भाई बबलु ने अपने ही बड़े भाई राजू कैवर्त पर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया. घटना के बाद उसे गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर सका इलाज चल रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पहले से ही चला आ रहा है विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा है. राजू कैवर्त का कहना है कि उसका छोटा भाई बबलु कैवर्त ने उसपर पत्थर से हमला कर घायल किया है. वह टाटा स्टील कंपनी हैवी वीकल चलाने का काम करता है. उसे सुबह 6.30 बजे गाड़ी लेकर जाना था. इस बीच बबलु ने गैराज ताला लगाकर चला गया था. सुबह 11 बजे जब बबलु से इसके बारे में पूछा तब उसने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया. इसके पहले जब दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था, तब मामला पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां तक पहुंचा था. इसके बाद पंचायती हुई थी.

Advertisements
See also  सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स, भुवनेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

Thanks for your Feedback!

You may have missed