हथियार लहराने और चमकाने वाले आरोपी को तिरूलडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : तिरूलडीह पुलिस ने थाना क्षेत्र में हथियार लहराने और लोगों को चमकाने की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुये पुलिस ने आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इसका खुलासा सोमवार को एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों के समक्ष किया. पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह तिरूलडीह थाना क्षेत्र के सिरकाडीह का रहनेवाला है और उसका नाम योगेंद्र साव उर्फ मोटू साव है. जांच के क्रम में पुलिस ने उसके पास से लोडेड देशी कट्टा ओर एक जिंदा गोली भी बरामद किया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

संध्या गश्ती के दौरान मिली थी सूचना

रविवार की शाम तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार लहराते हुये और लोगों को चमकाते हुये सिरकाडीह से खटाल रोड से तिरूलडीह की तरफ पैदल जा रहा है. इसके बाद थाना प्रभारी ने कालिन्दी बस्ती खटाल के पास आरोपी को देखा. पुलिस को देख मोटू भागने लगा. पीछा करने के क्रम में ही वह जमीन पर गिर गया था. इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

See also  मानगो उलीडीह के आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed