37 झारखंड बटालियन एनसीसी, जमशेदपुर के द्वारा 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-l का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : 37 झारखंड बटालियन एनसीसी, जमशेदपुर के द्वारा 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-l का आयोजन जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर में किया गया है। यह कैंप दिनांक 1 जून 2023 से 10 जून 2023 तक चलेगा। इस कैंप में सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के बालक वर्ग के 400 एवं बालिका वर्ग के 200 कुल मिलाकर 600 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इस कैंप में विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के 12 एनसीसी ए एन ओ अधिकारी एवं 23 पी ई स्टाफ मौजूद रहेंगे। इस कैंप का विधिवत उद्घाटन 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकार लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव मिश्रा के द्वारा दिनांक 2 जून 2023 को सुबह 10:00 बजे किया जाएगा

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  इलाज के दौरान कैदी ने लगाई छलांग, सातवीं मंजिल से कूदकर मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed