यूथ पार्लियामेंट डिबेट के लिए पूरे झारखंड की दस छात्राओं में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की तीन छात्राओं का हुआ चयन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : आइएसएम धनबाद द्वारा ‘यूथ पार्लियामेंट डिबेट’ के लिए आयोजित प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की तीन छात्राओं का चयन किया गया है। माननीय कुलपति प्रो०(डॉ०) अंजिला गुप्ता ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व की बात है साथ हीं, इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रथम चरण की इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय स्तर पर तीस छात्राओं ने भाग लिया था। विश्व विद्यालय स्तर पर पांच छात्राओं का चयन किया गया । निर्णायक मंडल में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ किश्वर आरा, संगीत विभागाध्यक्ष डॉ० सनातन दीप, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ० मनीषा टाइटस, जैवप्रौद्योगिकी से डॉ० विश्वराज लाल उपस्थित थे। 15 मई को आइएसएम धनबाद द्वारा प्रथम चरण में पांच छात्राएँ ऑनलाईन शामिल हुई थी। इस प्रतियोगिता में पूरे झारखण्ड राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों मे से कुल दस विद्यार्थियों का चयन हुआ। विश्वविद्यालय की जिन तीन छात्राओं का चयन किया गया उनके नाम इस प्रकार हैं – मरीषा पाण्डे– बीएससी बायोटेक, अंशिका मंडल– बीएससी केमेस्ट्री, वासुधरा मंडल बीएससी केमेस्ट्री, द्वितीय स्तर की प्रतियोगिता लिए विश्वविद्यालय की छात्राएँ नई दिल्ली रवाना होंगी। इसके लिए इन्हें तीसरे एसी ट्रेन टिकट भी दिया गया है और वहाँ इनके लिए रहने की व्यवस्था की गई है। द्वितीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। इस प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को 5 जून 2023 को यूथ आइकॉन अवार्ड दिया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
See also  झारखंड में फिर लगेगा दिवाली मेला, बुनकरों, शिल्पकारों और महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता...

Thanks for your Feedback!

You may have missed