आदित्यपुर: गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर पुलिस ने आरोपी को घर से किया गिरफ्तार, चलाया सर्च ऑपरेशन, किया दो बम बरामद….

0
Advertisements

आदित्यपुर: पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान सफलता मिली है. पुलिस ने एक काले रंग के बैग से दो बम बरामद किया है. सरायकेला जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि उन्हें बम के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बेल्डीह बस्ती निवाशी सूरज तंतुबाई के घर छापामारी कर सूरज तंतुबाई को गिरफ्तार कर बताए गए जगह पर तलाशी लेने पर काले बैग के अंदर बम बरामद किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

बता दे ऑपरेशन की जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने शनिवार को बताया है कि एसपी के निर्देश पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था. इस टीम में पु०नि० सह थाना प्रभारी राजन कुमार, पु० अ० नि० सत्यवीर सिंह, पु० अ० नि० मकसूद अहमद, पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, पु०अ०नि० सुमन सौरभ, आ0 1053 मो० समीम, आD 1143 हरिश चन्द्र तिरीया व सशस्त्र बल शामिल थे. इन्होंने बेल्डीह बस्ती स्थित सूरज तंतुबाई के घर को घेराबंदी करते हुए सर्च और डिस्ट्रॉय ऑपरेशन चलाया. इस ऑपरेशन के दौरान सूरज तंतुबाई को गिरफ्तार कर बताए गए जगह से काला रंग के बैग बरामद किया गया. जिसे खोलने पर दो बम बरामद किए गए.

 

इस संदर्भ में थाना में अज्ञात अपराध कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. बरामद किए गए काला रंग के बैग से दो बम मिली हैं. हालांकि पुलिस ने बम को सीआरपीएफ 157 बटालियन के मदद से बम को विनष्ट कर दिया गया.

वही जवान के मदद से बम के साथ सूरज तंतुबाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. फिलहाल पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये बम वहां कौन और क्यो रखे थे.

About The Author

Thanks for your Feedback!