टाटा स्टील गेट के समीप एक ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार पिता–पुत्र गंभीर रूप से घायल, बेटे की मौत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना से थोड़ी दूरी पर टाटा स्टील गेट के समीप एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार पिता–पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया. मृतक जुगसलाई नया बाजार स्थित राम टेकरी रोड का रहने वाला है. घटना गुरुवार सुबह 6 बजे की है. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक तेजी से बिष्टुपुर की ओर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि मृतक 14 वर्षीय ललित प्रसाद बेल्डीह चर्च स्कूल का छात्र था. वह जुगसलाई नया बाजार स्थित अपने पिता विकास प्रसाद के साथ गुरुवार की सुबह अपने स्कूल जा रहा था. जुगसलाई थाना से थोड़ा पहले पीछे से एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया. फिलहाल पुलिस ट्रक की पहचाना में लगी हुई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  चाईबासा सदर अस्पताल में सेवा का उदाहरण: रोटरी क्लब ने मरीजों में बांटे फल

Thanks for your Feedback!

You may have missed