सागर होटल में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: साकची थाना अंतर्गत कालीमाटी रोड स्थित सागर होटल में शुक्रवार देर शाम अचानक आग लग गई. होटल परिसर से धुआं निकलता देख आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मचने लगी. प्रबंधन ने आनन-फानन में होटल के अंदर मौजूद लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर प्रभारी एएसपी सिटी सुमित अग्रवाल मौके पर पहुंचे. इधर दमकल की दो वाहन भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी. फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed