कदमा से 20 लाख चोरी में सुराग ढूंढ रही है पुलिस

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के कदमा थाना क्षेत्र के अनिल सूरपथ, ग्रीनपार्क रोड नेताजी पब्लिक स्कूल के पास होल्डिंग नंबर 8 के रहने वाले गौतम दे उर्फ लालटू के बंद मकान से हुई नकदी समेत 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी में पुलिस को घटना के 10 दिनों के बाद भी सुराग नहीं मिला है. इस बीच पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं आया है और न ही किसी को पूछताछ के लिये ही हिरासत में लिया गया. घटना के बाद पुलिस को लगा था कि शायद आस-पड़ोस में सीसीटीवी कैमरा लगा होगा तब सफलता हाथ लग सकती है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. पुलिस मामले की टोह ले रही है लेकिन कुछ हाथ नहीं लग रहा है. कदमा के प्रभारी थाना प्रभारी गौरव कुमार का कहना है कि मामले की जांच अभी चल रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

साथी कर रहा था घर की रखवाली

घटना के समय गौतम अपने दोस्त राजेंद्र सिन्हा के जिम्मे अपना मकान छोड़कर शहर के बाहर परिवार समेत गये हुये थे. 5 अप्रैल की आधी रात जब उन्हें फोन आया तब चोरी होने की घटना की जानकारी मिली थी. इसके बाद दूसरे दिन वे छपरा से शहर लौटे थे. घटना के संबंध में उन्होंने नकद 7 लाख रुपये समेत कुल 20 लाख रुपये की जेवर चोरी होने का मामला दर्ज कराया था

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed