खलिहान में रखे 4 बीघे का गेहूं फसल जलकर राख

0
Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज (रोहतास) : काराकाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाराडिह पंचायत के निज ग्राम बाराडीह के खलिहानों में रखे 4 बीघे का गेहूं फसल जलकर राख हो गया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जल रहे कचरा पुआल से निकली आग की वजह से बगल में रखी हुई 4 बीघे गेहूं के बोझा में आग लग गई । जब इस घटना को अगल-बगल के लोगों ने देखा तो हो हल्ला किया । उसके बाद फायर ब्रिगेड को दूरभाष से सूचना दी गई , सूचना मिलते ही आग बुझाने जैसे ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी । हवा इतनी तेज थी कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही चार बीघा गेंहू का बोझा जल कर राख हो गया । इस घटना में बाराडीह निवासी जानकी सिंह यादव का 2 बीघा और सुभाष पासवान का 2 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया है । इस घटना को लेकर बाराडीह के सैकड़ों किसानों ने जले हुए फसल की उचित मुआवजा के लिए स्थानीय अधिकारियों से मांग की है । ताकि पीड़ित किसानों को कुछ राहत मिल सके ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  क्या नीतीश कुमार छोड़ देंगे बिहार की कुर्सी? राज्यसभा जाने की चर्चा से BJP के पहले मुख्यमंत्री की अटकलें तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed