एमजीएम अस्पताल के बाहर एक अज्ञात शव बरामद

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत एमजीएम अस्पताल के बाहर सोमवार रात एक अज्ञात शव पाया गया. पेट्रोलिंग के दौरान साकची पुलिस ने शव को सड़क किनारे पाया जिसके बाद शव को एमजीएम अस्पताल से शीत गृह में रखवा दिया गया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक कुछ दिनों से अस्पताल के आस-पास देखा जा रहा था. वह भिक्षाटन कर अपना जीवन -यापन कर रहा था. वह रात को सड़कों पर ही घूमता और अस्पताल के आस-पास सड़क किनारे सो जाता था. सोमवार रात जब साकची पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी तब उनकी नजर सड़क किनारे पड़ व्यक्ति पर पड़ी. पुलिस कर्मियों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. शव को अस्पताल से शीत गृह में रखवा दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  दो राज्यसभा सीटों पर JMM का बड़ा दांव, सहयोगियों से दिलदार सहयोग की उम्मीद

Thanks for your Feedback!

You may have missed