एनआईटी जमशेदपुर में होगा दो दिवसीय ऑरिएन्टेशन कार्यशाला…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- उन्नत भारत अभियान के क्षेत्रीय समन्वयक संस्थान राष्ट्रीय प्रौधोगिकी संस्थान जमशेदपुर (आर. सी. आई. – एन. आई. टी. जमशेदपुर) द्वारा उन्नत भारत अभियान से जुड़े झारखंड के संस्थान समन्वयकों के लिए दो दिवसीय ऑरिएन्टेशन कार्यशाला 2023 का आयोजन राष्ट्रीय प्रौधोगिकी संस्थान जमशेदपुर परिसर में दिनांक 8 अप्रैल 2023 प्रातः 9 बजे से 9 अप्रैल 2023 सायं 3 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यशाला द्वारा उन्नत भारत अभियान से जुड़े संस्थान समन्वयकों को विभिन्न सत्रों के माध्यम से उन्नत भारत अभियान के क्रियान्वयन, शिक्षा, तकनीकी एवं सामाजिक विकास में उन्नत भारत अभियान की भूमिका विस्तार से बताई जाएगी। साथ ही साथ उद्घाटन एवं समापन समारोह में विभिन्न प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अतिथि इनके प्रेरणा श्रोत बनेंगे। डॉ रंजीत प्रसाद क्षेत्रीय समन्वयक, उन्नत भारत अभियान के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।
ओरीएन्टेशन कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हन आयुक्त श्री मनोज कुमार उपस्थित रहेंगे साथ ही साथ विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रो. विजय पांडे, कुलपति, झारखंड टेक्नॉलजी यूनिवर्सिटी, रांची, डॉ आर रमेश, सह प्राध्यापक, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान, हैदराबाद एवं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, दिल्ली से श्रीमान गणेश एस. रमाकांत जी मौजूद रहेंगे। विभिन्न सत्रों के साथ-साथ एनआईटी जमशेदपुर के उन्नत भारत अभियान के छात्र स्वयंसवकों द्वारा इस कार्यक्रम का संचालन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा
तथा इस कार्यशाला के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री अशोक भगत, विकास भारती, विसुनपुर एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अभियान प्रमुख एकल विद्यालय अभियान एवम राष्ट्रीय आयोजन सचिव डॉ ललन कुमार शर्मा उपस्थित रहेंगे जो सामाजिक दृष्टिकोण से उन्नत भारत अभियान के महत्वपूर्ण आयामों पर प्रकाश डालेंगे। इसकी जानकारी संस्थान के मिडीया प्रभारी सुनील कुमार भगत ने दी।

Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed