मॉर्निंग वॉक करने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने की चेन की छिनतई, मौके से फरार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित हिल सिटी निवासी अंजना सिंह से मॉर्निंग वॉक करने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने चेन की छिनतई कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. अंजना ने इसकी जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी. विकास सिंह अंजना को लेकर मानगो थाना पहुंचे जहां अंजना ने मामले की लिखित शिकायत की. अंजना ने बताया कि वह हर दिन प्रातः मॉर्निंग वॉक में जाया करती है. अपने फ्लैट हिल सिटी से निकलकर जब वह बिग बाज़ार की ओर जा रही थी तब उसके सामने एक अपराधी तेज रफ्तार से काले रंग की हीरो होंडा मोटरसाइकिल जिसमें केवल एक लड़का था सामने आ गया. मौका देखकर बाइक सवार ने गले से सोने का चेन झपट्टा मारकर छीन लिया और तेज रफ्तार से गाड़ी डिमना चौक की ओर ले कर भाग गया. उसने कुछ दूर पैदल ही पीछा किया पर वह काफी तेजी से फरार हो गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  भीषण गर्मी का असर, स्कूल टाइमिंग बदली—सुबह की शिफ्ट अनिवार्य

Thanks for your Feedback!

You may have missed