कुचाई में सेवानिवृत शिक्षक को दी गई विदाई शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते हैं-करम

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

खरसावां:-  कुचाई प्रखंड क्षेत्र के रुगुडीह पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गिरुपानी विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक प्रताप सिंह देहरी ने सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि रुगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा ने कहा कि शिक्षक को राष्ट्र निर्माता की उपाधि दी गई है। हम देहरी से आग्रह करेंगे कि वह सेवानिवृत्त के बाद भी छात्र छात्राओं को शिक्षा दान करते रहेंगे। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। वे हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। जिससे समाज सशक्त और मजबूत होता है। शिक्षक समाज सुधाकर होते हैं। विदाई समारोह में मुख्य रूप से मुखिया करम सिंह मुंडा,बीपीओ नाथो महतो, शिक्षक सुधाकर ठाकुर,हरि उरांव, वासुदेव मुंडा,चमर सिंह मुंडा,मंगल सिंह बेसरा,गौर सिंह मुंडा,आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed