अनियंत्रित गति से जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी

0
Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज(रोहतास) : दिनारा थाना अंतर्गत भानस ओपी क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव के समीप रविवार को अनियंत्रित गति से जा रहे बाइक चाट में गिर गई । जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक जख्मी हो गए । जिसमें एक की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है । घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी युवकों को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा में लाया गया । वहीं इस घटना के बारे में जख्मी युवकों के परिजनों को सूचित किया गया । जख्मी युवक उक्त प्रखंड के सैंसड़ पंचायत के मैरा टोला निवासी भिखारी चौधरी के पुत्र नीतीश कुमार एवं संजय चौधरी के पुत्र अमित कुमार बताया जाता है । जख्मी नीतीश की गम्भीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु डॉक्टरों द्वारा स्थिति को गंभीर देखते हुए सासाराम रेफर कर दिया गया । वही दूसरे जख्मी युवक अमित कुमार का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है । परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक के द्वारा मुर्गी फार्म हेतु दाना लाने दिनारा जा रहे थे । इस मामले में परिजनों द्वारा थाने में किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव? राज्यसभा की राह पर नीतीश कुमार, सत्ता में नए चेहरे की चर्चा तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed