सरायकेला के प्रभारी एसपी ने “ड्रिंक एंड ड्राइव” पर दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, थाना प्रभारियों को ब्रेथ एनालाइजर सौंपा

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला:- ज़िले के नए प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय कक्ष में जिले के संबंधित थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें विशेष दिशा निर्देश दिए. एसपी ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर ने ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के साथ संबंधित थाना प्रभारियों को ब्रेथ एनालाइजर मशीन सौंपा. ताकि नशे में गाड़ी चलाने वाले लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जा सके. प्रभारी एसपी ने मुख्य रूप से आदित्यपुर थाना , कपाली ओपी, सिनी ओपी, खरसावां थाना ,ईचागढ़ थाना प्रभारी को ब्रेथ एनालाइजर मशीन सुपुर्द किया. इसके अलावा एसपी ने संबंधित थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  आदित्यपुर में शाम साढ़े 4 बजे से बिजली गुल, 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन, लाखों लोग परेशान

Thanks for your Feedback!

You may have missed