सुबह पार्क में टहलने आयी एक महिला से बदमाशों ने चैन छीनने का किया प्रयास, दो में से एक युवक पकड़ाया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट काली मंदिर के पास सुबह पार्क में टहलने आयी एक महिला से बदमाशों ने चैन छीनने की प्रयास किया है . दो युवक बाईक से आये और महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास किया . पर महिला के गले पर हाथ रखते उसने देख ली फिर महिला ने अपनी चैन को जोर से पकड़ ली और जोर से चिल्लाई चोर चोर! चिल्लाई फिर आसपास के लोगों ने दौड़कर दो युवकों में से एक को पकड़ लिया. और धुनाई करने के बाद गोलमुरी थाना से आये पुलिस को हवाले कर दिया है . यें 12 घंटे में दूसरी यह घटना है बीती रात मानगो में भी एक स्कूटी सवार से मोबाईल छीनताई करने की कोशिश की गयी थी और झपटा मार दोनों मानगो के बताए जा रहे हैं. गोलमुरी थाने के एसआई गोपाल ने बताया कि पूछताछ में इसके दूसरे साथी का पता लगाया जाएगा और आगे कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed