टाटा मोटर्स ने उपभोक्ताओ की मांग को देखते हुए 5 मार्च की छुट्टी की रद्द…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- टाटा मोटर्स की जमशेदपुर प्लांट में उपभोक्ताओं की मांग को समय पर पूरा करने के दबाव के कारण कंपनी प्रबंधन ने रविवार (5 मार्च) की छुट्टी रद्द करने से संबंधित नोटिस जारी की है. प्रबंधन ने जारी नोटिस में कहा है कि 5 मार्च को सभी प्लांट और जेनरल ऑफिस खुले रहेंगे. 5 मार्च के बदले छुट्टी का एलान बाद में किया जाएगा.वहीं 8 मार्च को होली के अवसर पर टाटा मोटर्स में छुट्टी रहेगी. नोटिस में सभी विभाग के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को इस संबंध में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सूचित करने का निर्देश दिया गया है. उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स में प्रत्येक रविवार को छुट्टी रहती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  MIITJEE के 297 बच्चों ने सफलता का परचम लहराया

Thanks for your Feedback!

You may have missed