आदित्यपुर: आरपीएफ ने नाबालिग लड़की की बचाई जान, सकुशल रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन को सौंपा, जाने क्या है मामला…

0
Advertisements
Advertisements

Adityapur: सरायकेला जिले के आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ ने एक नाबालिग को सकुशल रेस्क्यू करते हुए चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया है. बताया जाता है कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन आरपीएफ इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार जेना ने संदिग्ध परिस्थिति में प्लेटफार्म पर घूमते हुए नाबालिग को बरामद किया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सोमवार देर रात आरपीएफ इंस्पेक्टर ने प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर आर आर आई केबिन के पास रेलवे ट्रैक किनारे नाबालिग को खड़ा देखा. जिसके बाद फौरन इन्होंने तत्परता दिखाते हुए उसे रेस्क्यू किया और पूछताछ करने के बाद टाटानगर रेलवे चाइल्ड लाइन से संपर्क कर नाबालिग को सुपुर्द कर दिया.

 

वही आरपीएफ और चाइल्डलाइन को नाबालिग ने बताया कि वह घर नहीं जाना चाहती थी इसलिए रेलवे स्टेशन पहुंची थी. आरपीएफ ने बीते रात टाटानगर चाइल्ड लाइन से संपर्क कर नाबालिग को सुपुर्द कर दिया है. इसके बाद नाबालिग को परिजनों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है.

See also  सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी ने संभाला कार्यभार, महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर कड़ा फोकस

Thanks for your Feedback!

You may have missed