Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज(रोहतास):- प्रखंड स्थित स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय बिक्रमगंज के प्रांगण में निपुण टीएलएम मेला का आयोजन प्रखंड संसाधन केन्द्र बिक्रमगंज के द्वारा किया गया । इस निपुण टीएलएम मेला का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद साह ,निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बिक्रमगंज नीलम देवी , मो. अयूब खान अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन ,मो. शमशाद अली पूर्व बीआरपी , अब्दुल रशीद पूर्व बीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । इस मेला में वर्ग 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों द्वारा स्वनिर्मित विकसित टीएलएम का प्रदर्शन किया गया । स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्रियों से वर्ग 1 से 5 के अधिगम प्रतिफल आधारित टीएलएम का निर्माण संबंधित शिक्षकों द्वारा शानदार तरीकों से किया गया था । निर्णायक मंडल की भूमिका में नीलम देवी, आनंद प्रकाश, अब्दुल रशीद, आशीष कुमार पाठक ,ममता कुमारी थी । मोहम्मद शमशाद अली की देखरेख में टीएलएम मेला आयोजित की गई । इस अवसर पर मो. यूसुफ अफरीदी, हिमीराज सिंह, नईमुल्ला खान, विश्वनाथ मौआर , विजय कुमार, अर्चना कुमारी,सुशील कुमार, कमल नारायण सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, राजीव रंजन, जितेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिका लोग उपस्थित थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का खौफनाक अंजाम, चली गोली और युवक की मौके पर मौत, शादी से पहले मचा कोहराम

Thanks for your Feedback!

You may have missed