आईपीएस ऋषभ झा को मिली सरायकेला जिले की कमान, एसपी आनंद प्रकाश के जाने के बाद बनाए गए प्रभारी …

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला :- सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश के दो माह के लिए ट्रेनिंग पर हैदराबाद भेजे जाने के बाद सरायकेला के नए प्रभारी एसपी ऋषभ झा को बनाया गया है . इससे संबंधित आदेश पारित कर दी गई है. बता दें कि उनके जाने के बाद से ही चाईबासा के एसपी को प्रभार मिलने की चर्चा थी लेकिन ऋषभ झा के प्रभारी एसपी बनाये जाने संबंधी आदेश पारित होने पर उस पर विराम लग गया है.जमशेदपुर रेल एसपी ऋषभ झा को जिले का प्रभारी एसपी बनाए जाने के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) रांची की ओर से प्रधान सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र जारी कर दिया गया है. बता दें कि ऋषभ झा 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे एक तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं. फिलहाल जमशेदपुर रेल एसपी के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  टाटानगर स्टेशन के पास रेलवे जमीन पर अवैध काम का आरोप, मिलीभगत पर उठे सवाल… जांच की मांग तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed