तांतनगर ओपी पुलिस ने गंजिया गांव की एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर शरीरिक संबंध बनाने के आरोप में गांव के ही 34 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- तांतनगर ओपी पुलिस ने गंजिया गांव की एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर शरीरिक संबंध बनाने के आरोप में गांव के ही गुलशन अल्डा (34) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुलशन को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में नाबालिग के पिता ने तांतनगर ओपी में लिखित शिकायत की थी. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है. शिकायत के अनुसार आरोपी गुलशन अल्डा 14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) के दिन नाबालिग के घर गया. वहां प्रपोज करने के बाद 16 फरवरी को शादी का झांसा देकर कोकचो बुलाया. वहां से उसे अपने एक रिश्तेदार के घर चिमीसाई गांव ले गया. चिमीसाई में उसे रख कर लगातार दो दिनों तक शरीरिक संबंध बनाया. वहां से 18 फरवरी को चाईबासा ले जाने के बहने तुईबाना पहुंचा दिया. तुईबाना में आरोपी ने नाबालिग को एक सौ रुपये दिए और ज्यादा पैसा लाने के बहाने वहां से फरार हो गया. आरोपी ने पीड़िता को चाईबासा पहुंचने पर फोन करने की बात कही थी. उसके बाद से आरोपी गुलशन का फोन स्वीच आफ हो गया. कहीं पर भी संपर्क नहीं होने पर नाबालिग के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed