जमशेदपुर :- मानगो में यश प्लाज़ा के पास साइकिल सवार को ट्रेलर ने रौंदा , मौत…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत एनएच33 पर यश प्लाजा के पास साइकिल सवार को ट्रेलर ने रौंद दिया. ट्रेलर साइकिल सवार को रौंदते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई. घटना के बाद चालक ट्रेलर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. इधर स्थानीय लोगों ने मानगो पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर मानगो पुलिस मौके पर पहुची और जांच में जुट गई. मृतक की पहचान कुमरूम बस्ती निवासी राजू पात्रो के रूप में की गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना 9.30 बजे की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार राजू साइकिल से डिमना चौक की ओर जा रहा था जबकि ट्रेलर भी डिमना की ओर जा रही थी. यश प्लाजा के पास राजू सड़क पार कर रहा था तभी ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed