भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने दी बधाई, बोले गुंजन यादव जेपी नड्डा के नेतृत्व में लोकसभा समेत विधानसभा चुनाव में पार्टी दर्ज करेगी बड़ी जीत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाया है। इस फैसले पर मंगलवार को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से मुहर लगी। गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। एक ओर जहां जेपी नड्डा के कार्यकाल बढ़ाये जाने पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ता हर्षित हैं तो वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ता भी शीर्ष नेतृत्व के निर्णय पर उत्साहित हैं। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा के कार्यकाल बढ़ाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने जारी प्रेस बयान में कहा कि जेपी नड्डा के कार्यक्षमता, अनुभव और मार्गदर्शन में कार्य करना कार्यकर्ताओं को हमेशा उत्साहित और प्रेरित करता है। उन्होंने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव समेत राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर बड़ी विजयश्री का पताका लहरायेगी।वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने खुशी जताते हुए कहा कि असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने कार्य कुशलता और सादगी से प्रेरित करने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करता हूँ।

Advertisements
Advertisements

See also  पोटका में तालाब में गिरने से 2 साल के बच्चे की मौत, बहन के साथ घर के पीछे गया था खेलने

Thanks for your Feedback!

You may have missed