जमशेदपुर:टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती मंत्री चंपई सोरेन! बिगड़ी तबीयत, एयर एंबुलेंस से चेन्नई रवाना…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ने से उन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस द्वारा आज चेन्नई भेजा गया. वह दो दिन से बीमार थे और उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

देखें मंत्री चम्पई सोरेन को रवाना करते उपायुक्त संग अन्य अधिकारी…


बता दे पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि उन्हें 2 दिन से बुखार आ रहा था. साथ ही उन्हें मधुमेह बीमारी की शिकायत थी. उनका शुगर लेवल कम हो जा रहा था.उन्हें कोरोना नहीं है. वैसे वह फिट है, लेकिन मधुमेह की गड़बड़ी के कारण बहुत तेजी से ऊपर नीचे होने के कारण, जहां वे चेन्नई में इलाज करवाए थे, उसी डॉक्टर से बातचीत कर उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा जा रहा है.

वही उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल के एंबुलेंस से लेकर सोनारी हवाई अड्डा में एयर एंबुलेंस द्वारा जिला प्रशासन की उपस्थिति में चेन्नई रवाना किया गया.

About The Author

See also  QR कोड से होगी पुलिस गश्त की निगरानी, हर बीट पर अफसरों की रहेगी पैनी नजर

Thanks for your Feedback!

You may have missed