जमशेदपुर मे एक बार फिर शहरवासी ले सकेंगे गोल्फ का आनंद, 21 से 24 दिसंबर को होने जा रहा है टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप 2022 का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर मे एक बार फिर से गोल्फ का रोमांच शहर वासियों को देखने को मिलेगा, जहाँ टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप 2022 का आयोजन शहर मे आगामी 21 से 24 दिसंबर को होने जा रहा है. साल के अंत मे हर वर्ष जमशेदपुर के गोलमुरी एवं बेलडीह गोल्फ कोर्स मे इसका आयोजन होता है, जहाँ देश भर के अलावे विदेशों से भी गोल्फ खिलाड़ी शामिल होते हैँ, इस वर्ष तिन करोड़ की इनामी राशि रखी गई है, इससे पूर्व मंगलवार को आयोजकों के द्वारा चैंपियनशिप की जानकारी मीडिया से साझा की गई, मौके पर मौजूद टाटा स्टील के विपी सह जमशेदपुर गोल्फ के कप्तान संजीव पॉल ने कहा की साल भर इस चैंपियनशिप का इंतज़ार गोल्फ के खिलाडियों को रहता है और टाटा स्टील इसका आयोजन कर गर्व महसूस करती है, पी.जी.टी.आई के संयुक्त तत्वाधान मे इसका आयोजन किया जाता है, शहर के दोनों गोल्फ कोर्स यानी बेलडीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स मे खेल आयोजित होंगे वहीँ विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह बेलडीह गोल्फ कोर्स मे 24 दिसंबर को आयोजित होगा, उन्होने इस चैंपियनशिप मे शामिल होने वाले सभी खिलाडियों को अपनी शुभकामनायें भी दी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed