संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार हेतु कोल्हान यात्रा पर निकली घूमंतु पुस्तकालय
Advertisements

Advertisements

गम्हरिया (सरायकेला) : कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में घूमंतु पुस्तकालय अपने 6 दिनों की यात्रा के पहले दिन आज सोमवार को गम्हारिया राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय परिसर में संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यशाला चलाया जा रहा है. विद्यार्थियों ने काफ़ी अभिरुचि दिखाते हुए स्टॉल पर लगाई गई पुस्तकों का अध्ययन किया और अपने अनुभव साझा किए।
ज्ञात हो कि २१ से २६ नवंबर संविधान दिवस तक यह यात्रा चलेगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिठाई लाल यादव, सहायक शिक्षक अनिल कुमार सिंह व अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में सुबह दस बजे पुस्तकालय की शुरूआत की गई।
नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने पढ़ी अपनी अभिरुचि की पुस्तकें
आरंभ युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में विशेष रूप से नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्र- छात्राओं ने अपनी अपनी पसंद की पुस्तक ली और उनका अध्ययन किया। बाद में उन पुस्तकों के विषय-वस्तु से संबंधित चर्चा में उन्होंने भाग लिया। इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने काफ़ी अभिरुचि दिखाई पुस्तकों में।
संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ बारहवीं कक्षा में छात्राओं के बीच संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया गया।


