पुलिस पर फिर लगे गंभीर आरोप, दलित युवक की पिटाई के बाद थाना पहुंचा आदिवासी समाज, पुलिस प्रशासन हाय–हाय के लगाए नारे

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे है. इस बार साकची पुलिस पर एक दलित की पिटाई का आरोप लगा है. पिटाई के बाद गुस्साए आदिवासी समाज साकची थाना पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन हाय हाय के भी नारे लगाए. दरअसल, नरवा निवासी कार्तिक मुखी दुर्गा पूजा घूमने आया था. रात को उसे साकची पुलिस ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी. सूचना पाकर कार्तिक का भाई कृष्णा भी थाने पहुंचा जहां पुलिस ने उसकी भी पिटाई कर दी. इसी को लेकर गुस्साए आदिवासी समाज ने थाने का घेराव कर दिया और धरने पर बैठ गए. समाज के लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. आनन–फानन में पुलिस की पिटाई से घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए भेज दिया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  होली पर झारखंड में शराब की रिकॉर्ड बिक्री: 110 करोड़ की खपत, रांची सबसे आगे

Thanks for your Feedback!

You may have missed