मानगो में सिंदूर दान कर पूजा पंडाल से निकल रही महिला से चेन की छिनतई

0
Advertisements
Advertisements


जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड स्थित ओल्ड चेकपोस्ट के पास स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में सिंदूर दान करने आई महिला से चेन की छिनतई कर ली गई. चेन छीनने के बाद बदमाश तेजी से मौके से फरार हो गया. महिला मदद के लिए चिल्लाई जिसके बाद लोगों ने बदमाश का पीछा भुबकिया पर वह लोगों की आंखों से ओझल हो गया. हालांकि मामले को लेकर अभी किसी तरह की शिकायत नही की गई है. मिली जानकारी के अनुसार महिला डिमना रोड आदर्श नगर की रहने वाली है. वह पंडाल में मां दुर्गा को सिंदूर दान करने आई थी. वह पूजा कर वापस अपने घर जा रही थी तभी पैदल हिनेक बदमाश आया और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जेल में पुराने विवाद और इलाके में वर्चस्व को लेकर राजवीर पर हुई थी फायरिंग, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed