मां भवानी यूथ क्लब के पंडाल का उद्घाटन मंत्री चम्पई सोरेन ने किये

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर  (अभय कुमार मिश्रा ):  आदित्यपुर के दो दुर्गा पूजा पंडाल का शुक्रवार देर शाम मंत्री चम्पई सोरेन ने उद्घाटन किया. उन्होंने पहले फुटबॉल मैदान स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल और वहां लगने वाले मेले का उद्घाटन किया तत्पश्चात उन्होंने हरिओम नगर स्थित 6 एलएफ मैदान के मां भवानी यूथ क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अपने संबोधन में मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि समाज को बचाने की शक्ति माँ से ही मिलती है। आज शक्ति की आराधना हो रही है. जब जब धरती पर आसुरी शक्तियों का प्रकोप बढ़ा है तब तब मां ने प्रकट होकर उनका नाश की है.
समाज में आसुरी शक्ति विद्यमान : चम्पई

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आज भी समाज में आसुरी शक्ति विद्यमान है जो समाज को तोड़ने में लगी है. आज मां से यही वरदान मांगेंगे कि वैसी आसुरी शक्ति को नष्ट करने का बल हमें प्रदान करे. इस दौरान मंच पर फुटबॉल मैदान कमेटी के अध्यक्ष रीतेन महतो, लालटू महतो, पार्षद राजरानी महतो के अलावा कई सदस्य मौजूद रहे. वहीं हरीओम नगर पूजा कमेटी के अध्यक्ष सह इंटक नेता अम्बुज कुमार, कांग्रेस के नेता जगदीश नारायण चौबे, मीरा तिवारी, रानी कलुण्डिया, पिटोवास प्रधान, चंचल गोश्वामी, दिवाकर झा आदि शामिल रहे.

Advertisements
See also  रसोई गैस फिर महंगी: घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 बढ़े, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed