कन्हैया सिंह हत्याकांड में आरोपी पुत्री अपर्णा सिंह को नहीं मिली बेल

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर (संवाददाता ):– आदित्यपुर निवासी ईचागढ़ के पूर्व विधायक मलखान सिंह के साले कन्हैया प्रसाद सिंह हत्याकांड में उनके पुत्री अपर्णा सिंह की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी. अपर्णा सिंह द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार की अदालत में जमानत की अर्जीबी दाखिल की गयी थी. सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा अपर्णा की जमानत पर विचार करते हुए उसे खारिज कर दिया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी हो कि 29 जून की रात 10 बजे के आसपास पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के साला कन्हैया प्रसाद सिंह की हत्या उनके घर पर कर दी गयी थी. इस संबंध में कन्हैया प्रसाद सिंह की पत्नी अर्चना सिंह द्वारा आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी के अनुसार 29 जून की रात 10 बजे तीन संदिग्ध व्यक्ति कन्हैया प्रसाद सिंह के आवास पर पहुंचे और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. हत्यारों ने गोली चलाने के बाद चापड़ से भी कन्हैया प्रसाद पर हमला किया था. मामले का जिला पुलिस ने खुलासा करते हुए इस मामले में उनके पुत्री अपर्णा सिंह, राजवीर सिंह एवं निखिल गुप्ता को गिरफ्तार कर सरायकेला जेल भेजा था.

See also  ऑटिज्म जागरूकता पर खास पहल, बच्चों के बेहतर विकास पर दिया गया फोकस

Thanks for your Feedback!

You may have missed