शीतला मंदिर साईं कॉलोनी प्रांगण में पुरेंद्र ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 35 अंतर्गत साईं कॉलोनी स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में श्री श्री सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति ने आज मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के कर कमलों द्वारा पंडाल के लिए विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन का कार्य संपन्न कराया। इस अवसर पर आरआईटी मंडल भाजपा के अध्यक्ष अमितेश अमर ,अधिवक्ता संजय कुमार भी मौजूद थे। पूजा कमेटी द्वारा यह बताया गया कि इस बार साईं कॉलोनी रोड नंबर 2 स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में साईं कॉलोनी, आदर्श नगर, मोती नगर, वास्तु विहार के निवासियों द्वारा संयुक्त रुप से मां दुर्गापूजा प्रारंभ किया जा रहा हैl कमेटी द्वारा यह भी बताया गया की दुर्गा पूजा प्रारंभ करने की विधिवत सूचना अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला और थाना प्रभारी आरआईटी को लिखित रूप से दी जा चुकी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

श्री श्री सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति, शीतला मंदिर, साईं कॉलोनी समिति में निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल है:
अध्यक्ष- आर के शर्मा, उपाध्यक्ष- जेएस सिंह, संजय शर्मा; महासचिव- शैलेश गुप्ता; सचिव- अंजनी कुमार, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार साव; संगठन मंत्री- कृष्णा सिंह; मीडिया प्रभारी: मुनमुन जी, दिलीप कुमार; कोषाध्यक्ष- अशोक शर्मा, आलोक श्रीवास्तव, नितेश झा; कार्यकारिणी सदस्य- संजीव सिंह, रविकांत प्रसाद, रवि रंजन सिंह, पंडित राजेश मिश्रा, सोनू कुमार, यू के विद्यार्थी ,एस प्रसाद एवं अन्य।

See also  हार्ट अटैक या हादसे में CPR की ट्रेनिंग से जीवन बचाने पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने बताए अहम तरीके

Thanks for your Feedback!

You may have missed