नबालिग के अपहरण का आरोपी गणेश महतो की अचानक बिगड़ी हालत, टीएमएच में चल रहा इलाज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना में नबालिग के अपहरण का आरोपी गणेश महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई. हालात इतने बिगड़ गए की पुलिस को उसे तत्काल टीएमएच में भर्ती कराना पड़ा जहां उसकी इलाज चल रहा है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अशोक कुमार राम ने बताया कि कदमा के रामजनम नगर निवासी गणेश पर बागे बस्ती की एक नाबालिग का अपहरण का आरोप लगा था. इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर ही रही थी कि आरोपी के परिजन उसे थाना लेकर आए. वह काफी नशे में था. उसने थाना में हंगामा शुरु कर दिया. किसी तरह उसे काबू में कर इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि नाबालिग को बरामद कर लिया गया है. गणेश की तबीयत ठीक हो जाने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  5 घंटे लेट हुई ट्रेन, यात्री ने ठोका केस; उपभोक्ता आयोग ने रेलवे पर लगाया ₹60 हजार का जुर्माना

Thanks for your Feedback!

You may have missed