Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कदमा थाने में शादी करने का कहकर युवती का अपहरण करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है. घटना में आरोपी कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर का रहने वाला अमित गुप्ता के अलावा सहयोग करने में सुमित गुप्ता और सुमित की मां को बनाया गया है. घटना 18 अगस्त की है, लेकिन कदमा थाने तक मामला 20 अगस्त को पहुंचा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मामले में कहा गया है कि घटना के दिन युवती अपने घर पर ही थी. इस बीच आरोपी भी घर पर आया हुआ था. अचानक से दिन के 2 बजे युवती गायब हो गयी. परिवार के लोगों को लगा था कि आस-पड़ोस में गयी होगी, लेकिन उसके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोज-बीन शुरू की. इस दौरान अपहरण करने वालों का भी पता चल गया. पुलिस मामले में मोबाइल लोकेशन के माध्यम से अपहरण करने वालों और युवती का पता लगाने में जुटी हुई है.

Advertisements
See also  विधायक श्री सरयू राय के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed