400 नकदी के साथ फूड डिलेवरी बॉय की हत्या कर भाग रहे हत्यारों का पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर / सरायकेला :- सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर 2 स्थित रोड नंबर 19 में कदमा निवासी कुणाल मलिक की हत्या करने का आरोपी टाटानगर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने इस मामले कि जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. इसके लिए वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार छापेमारी दल का गठन किया गया था. रेलवे की आरपीएफ ने उसे उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह ट्रेन से शहर छोड़कर भागने की फिराक में था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आदित्यपुर 2 निवासी अजीत कुमार झा उर्फ़ तिरछी (20 वर्ष )और दीपक दास(22 वर्ष ) शामिल है. पुलिस ने अजीत के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है.  मिली जानकारी के अनुसार तड़के तीन बजे आरपीएफ की टीम ने गश्त के दौरान स्टेशन के वीआईपी पार्किंग के पास अजीत को घूमता पाया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल , चाकू और 400 नकदी के साथ बरामद किया गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने साथी दीपक दास को मोबाइल देने आया था. जब आरपीएफ ने आरआईटी थाना से संपर्क किया तो जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र में एक हत्या हुई है. कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने लूटपाट कर हत्या की बात कबूल की. पुलिस दोनों को जेल भेज दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  50वें स्थापना दिवस पर किरीबुरू ओड़िया स्कूल में उत्सव का आगाज़, भावनाओं से भरा माहौल

Thanks for your Feedback!

You may have missed