पति से झगड़ा हुआ तो पत्नी ने दो बच्चा को छोड़ कर घर से फरार, पति ने थाना में किया लिखित शिकायत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर (संवाददाता ):-पति पत्नी के साथ घर में मामूली विवाद हुआ था पत्नी ने अपने बच्चों को छोड़कर घर से फरार हो गए। घटना के बाद पति ने पत्नी के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में गुमशुदगी का लिखित शिकायत दर्ज कराया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर थाना अंतर्गत पदमपुर पंचायत के कोटुवाऀ गांव निवासी गुरु गागराई के पत्नी 25 वर्षीय संगीता गागराई ने अपनी दो बच्चों को छोड़कर घर चली गई। घटना के संबंध में पति गुरु गगराई ने बताया कि घर में पत्नी के साथ आमली बातों को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद वह घर से दोनों बच्चों को छोड़कर निकल गई। उन्होंने बताया कि देर रात पत्नी संगीता गागराई ने उसे फोन किया कि वह ट्रेन में बैठ गई है, और उसे ना खोजें पत्नी ने मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया। पति ने बताया कि उसके बाद उन्होंने कई बार फोन किया लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। बाद में गुरु गागराई ने जगतपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed