महामंत्री संगठन सुनील बंसल यूपी से हटाए गए, 8 साल से संभाल रहे थे ये जिम्मा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लखनऊ:- भाजपा ने उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल को यूपी से हटा दिया है। पिछले 8 सालों से सुनील बंसल महामंत्री संगठन का जिम्मा संभाल रहे थे। 2014 लोकसभा चुनाव में सुनील बंसल को प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया था। 80 में से 73 लोकसभा सीटें जिताने में कामयाब हुए, इसके बाद उन्हें प्रदेश का संगठन मंत्री बनाया गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुनील बंसल को तेलंगाना में पार्टी को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। 2017 और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने का श्रेय भी सुनील बंसल को ही दिया जाता है। उन्हीं के नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था। पार्टी का मानना है कि वह तेलंगाना में भी पार्टी को शानदार सफलता दिलाने में सफल रहेंगे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed