पंखे में उतरे करंट से महिला की झुलसकर मौत,कोतवाली देहात क्षेत्र अन्तर्गत बैजापुर गांव की घटना

0
Advertisements
Advertisements

उत्तरप्रदेश / सुल्तानपुर:- फर्राटा पंखे में उतरे बिजली करंट की चपेट में आने से रविवार की सुबह एक महिला की झुलस कर मौत हो गई। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बैजापुर गांव की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के मुताबिक बैजापुर निवासी अवनित कोरी की पत्नी सीता देवी उम्र 35 रविवार की सुबह करीब 6 बजे घर में झांड़ू लगा रहीं थीं। तभी चल रहे फर्राटा पंखे के पास पहुंचीं और उन्होंने पंखे को स्पर्श कर दिया। पंखे में करंट प्रवाहित था। उतरे करंट की चपेट में आने से महिला झुलस गई। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत की खबर फैलते ही नात रिश्तेदार घर और पीएम हाऊस की ओर दौड़ पड़े।

Advertisements
See also  यूएस-इजरायल और ईरान जंग के बीच यूपी सरकार ने शुरू किया हेल्पलाइन, मध्य पूर्व में फंसे लोगों की चिंता बढ़ी

Thanks for your Feedback!

You may have missed