24 जुलाई को देवघर के लिए रवाना होगी शिव हनुमान मंदिर कांवरिया संघ की जत्था

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर /सरायकेला खरसावां (अभय मिश्रा ):–लगातार 40 वर्षों से भी अधिक आदित्यपुर कॉलोनी के शिव हनुमान मंदिर कांवरिया संघ की टीम देवघर के लिए रवाना होती है। कोरोना काल के वजह से 2 साल कांवरिया की टीम देवघर के लिए रवाना नहीं हो पाई, सरकार  द्वारा सावन की पावन महीना में देवघर में बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण करने की अनुमति मिलने पर भक्तों में बहुत जोश और उमंग देखा जा रहा है। शिव हनुमान मंदिर कांवरिया संघ की टीम 24 जुलाई 2022 दिन रविवार को आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 10 हनुमान मंदिर के सामने से सुबह 10:00 बजे रवाना होने जा रही है। बहुत सारे लोग हर वर्ष की भांति टीम में जा रहे हैं और बहुत सारे लोग जो नए हैं वह भी पूरे जोश और उमंग के साथ बाबा पर जल अर्पण करने के लिए रवाना हो रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed